मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को गंभीरता पूर्वक करें। जनसुनवाई का रजिस्टर बनाएं जिसमें आने वाली शिकायतों को दर्ज करें। जिलाधिकारी ने सप्लाई इंस्पेक्टर्स को निर्देश दिए कि जो समस्या पूर्ति निरीक्षकों के स्तर पर हल होने वाली है और यदि हल नहीं की गई तो संबधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में भी बैठकर राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का निस्तारण करें। कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष तौर पर अन्त्योदय कार्डों की पात्रता की जांच कराई जाए।
एसडीएम के सात कोटेदारों की मीटिंग करवाई जाए साथ ही कोटेदारों की समस्याओं को भी सुना जाए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को ही खाद्यान्न मिलना चाहिए। आधार सीडिंग का कार्य तेज गति से कराया जाए। ई केवाईसी कोटेदारों द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए। जनपद में तीन निरस्त दुकानों का जल्द से जल्द आवंटन की कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की 17 रिक्त दुकानों के लिए खंड विकास अधिकारी अगले बुधवार तक प्रस्ताव लेकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर्स को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करें, लोगों की समस्याएं सुनें तथा मेहनत से अच्छा कार्य करें। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा एवं पूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे।

