थाने के गेट के सामने खुलेआम फायरिंग करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाने के गेट के सामने खुलेआम फायरिंग करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

बीते दिनों थाना मदनापुर में दो पक्षों में पैसे को लेन-देन को लेकर थाने में सुलह समझौता कराया गया था। सुलह समझौता करने के बाद दोनों पक्ष थाने के बाहर निकले और किसी बात को लेकर के कुछ कहा सुनी हो गई एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। खुलेआम फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

राजेश एसo पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही थी। करमजीत सिंह उर्फ कर्मवीर सिंह, शरद वीर सिंह उर्फ संजू को मुखबीर की सूचना पर अमित चौहान अध्यक्ष थाना मदनापुर के नेतत्व में उo निo उदयवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ पीडब्ल्यूडी तिरहा कचहरी के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह कोर्ट में सरेंडर करने के लिए जा रहे थे।

By nit