अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
भोपाल में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जिस से शहर के लोग आक्रोशित हो कर सड़कों पर उतर आये एवं आरोपी को कड़ी सी कड़ी सजा देने की
सरकार से मांग करने लगे। इसी को लेकर आज सनातनी हिंदू रक्षक सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा न्यू मार्केट में बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजगता एवं जागरूकता को लेकर आंदोलन चलाया गया।
इस आंदोलन में सनातनी हिंदू रक्षक सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्चे बांटे गए जिसमें लोगों से अपील की गई की वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को बाहर किसी भी स्थान पर अकेला ना छोड़े या अकेला न जाने दें। आप स्वयं जिम्मेदारी के साथ अपने बच्चों को कोचिंग संस्थान ,स्कूल छोड़ने जाएं और लेने भी जाएं। साथ ही पर्चे में यह भी कहा गया कि शहर में प्रतिदिन बच्चों से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं और अपराधी प्रवृत्ति के लोग प्रतिदिन अपने अपराध को अंजाम दे रहे हैं ऐसे में हमारा फ़र्ज़ है कि है सजग एवं जागरूक रहें।

