मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज और उमरा से जुड़े बुरहानपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी हाजी मतीन अजमल ने जानकारी देते हुए बताया कि अल जन्नाह उमरा टूर का ग्रुप आज 23 जुलाई 2024 मंगल की रात 2 बजे मुम्बई से उमरा के सफर पर 90 अफराद को लेकर अलहाज रियाज़ अहमद की क़यादत मे सऊदी एयर लाइन्स से रवाना होगा। इस ग्रुप की सरपरसती मालेगांव के मशहूर एडवोकेट खलील अहमद अंसारी अशरफी (KG) कर रहे हैं। प्रसन्नता की बात यह है कि उमरा सफर पर बुरहानपुर से 30 अफराद जिस में मोहम्मद अरसलान, हाजी असगर साहब, सैयद सलीम,हाफ़िज़ जावेद,हाफ़िज़ तौसीफ,शेख असलम,हिफाज़त मीर,अब्दुल अहसान,मोहम्मद काशिफ अंसारी नाज़ ट्रांसपोर्ट,सरताज साहब वगैरा शामिल है। बुरहानपुर में हज़रत सैयद इकरामुल्लाह बुखारी साहब के निवास पर और अल आरिफ हज उमराह टूर के माध्यम से सम्पन्न हुई ट्रेनिंग के हवाले से यह बात सामने आई है कि माह जुलाई और अगस्त 2024 में 100 से अधिक लोग बुरहानपुर से पवित्र उमरा यात्रा पर जाने का इरादा रखते हैं।

