मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना लेकिन पोस्टमार्टम केंद्र अस्पताल परिसर में बड़ी जगह होने के बावजूद नहीं बनाया गया जिसके चलते सबसे बड़ा विकासखंड होने के बाद भी लोगों को परेशानी होती है और पुराने हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम केंद्र तक शव को नवनिर्मित हॉस्पिटल से लेकर जाना पड़ता है ऐसे में उपस्थित डॉक्टर को भी वहां पर जाकर पोस्टमार्टम करना पड़ता है।
नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के समिति पोस्टमार्टम केंद्र बन जाए तो डॉक्टर सहित पर शव लेकर जाने से मरीजों को भी दूर जाने से बचना पड़ेगा। मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र बाथम ने बताया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मर्करी केंद्र और बाउंड्री वॉल सड़क के लिए अवगत करा दिया गया है।
