परीक्षा के उत्सव के बाद मनाया गया लोकतंत्र का महाउत्सव, 128 नव मतदाताओं ने ली मतदान करने की शपथ | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

परीक्षा के उत्सव के बाद मनाया गया लोकतंत्र का महाउत्सव, 128 नव मतदाताओं ने ली मतदान करने की शपथ | New India Times

लोकसभा आम चुनाव में मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में नव मतदाताओं द्वारा प्रथम बार मतदान करने को महोत्सव के रूप में मनाने के तहत विपरपुर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के उपरांत नव मतदाताओं को जागरूकता शपथ दिलाई गई। विपरपुर प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने विपरपुर क्षेत्र के नव मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए स्वयं मतदान करने के साथ अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित कर लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन करने को कहा। इस अवसर पर डीएलएमटी अतुल चौहान ने लोकसभा आम चुनाव में स्मार्ट वोटर की तरह कार्य करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एप के उपयोग करने की जानकारी देते हुए जिला कलक्टर धौलपुर द्वारा जागरूक नागरिक के रूप में सीविजिल एप को डाउनलोड कर आचार संहिता की पालना करने हेतु सक्रिय रहने की बात कही। कार्यक्रम में नव मतदाताओं को सोशल मीडिया पर निर्वाचन अधिकारी धौलपुर के यूट्यूब चैनल फेसबुक पेज ट्विटर अकाउंट की जानकारी देते हुए प्रशिक्षक ने अपडेट होने तथा नवीन निर्देशों से अवगत रहने को भी कहा इस अवसर पर 128 नव मतदाताओं ने शपथ में भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article