फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

गांव खांडसा से दलित समाज की चौपाल में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। कबीरपंथी अम्बेडकर चौपाल को कुछ लोगों ने व्यवसायिक गतिविधियों का अड्डा बना लिया है। गांव के ही एक परिवार ने अम्बेडकर चौपाल को हथियाकर उसे एक प्राइवेट स्कूल को किराए पर दे रखा है। जो स्कूल मान्यता प्राप्त भी नहीं है जिसे नरेश नामका व्यक्ति को अवैध तरीके से किराए पर देने का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रथम जांच में जिसमें लाखों रुपए घोटाले का पता चला है। दलित समाज के लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय सेक्टर 37 पुलिस को की है। भीम सेना के प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने पुलिस को यह सूचना दी है और सीएम फ्लाइंग दस्ते को भी सूचित कर दिया है। सेक्टर 37 के एसएचओ इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और सीएम फ्लाइंग दस्ते ने भी मामले में पुलिस से जानकारी जुटाई है।
