13 मार्च को हुई लल्ला उर्फ नरेंद्र गुर्जर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

पवन परूथी, डबरा/ग्वालियर (मप्र), NIT:

13 मार्च को हुई लल्ला उर्फ नरेंद्र गुर्जर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

13 मार्च को डबरा के सूर्य नगर स्थित नहर रोड पर  हुए नरेंद्र उर्फ लल्ला गुर्जर की हत्या का खुलासा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर में पुलिस ने कर दिया है पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नरेंद्र की हत्या के पीछे की वजह हत्यारों ने एक केस में फरियादी बने भरत यादव और गवाह बने संदीप यादव को झूठा फसाने की साज़िश को बताया है।

वहीं पर आपको बता दें कि पिछले माह फरवरी में दिनारा निवासी विपिन यादव की हत्या डबरा के सूर्य नगर नहर रोड पर आलोक उर्फ अल्लो गुर्जर भूपेंद्र गुर्जर ने कर दी थी। विपिन यादव की हत्या में फरियादी भरत यादव था जबकि गवाह संदीप यादव था उन्हीं को झूठा फसाने के लिए यादव के हत्यारों ने षड्यंत्र रचा और हत्या की सजा काट रहे आलोक उर्फ अल्लो गुर्जर के भाई नरेंद्र उर्फ लल्ला जो की मानसिक रूप से विक्षिप्त था उसकी हत्या की साजिश रची और हत्या के बाद जो विपिन यादव केस में फरियादी और गवाह थे उन्हें फसाने की योजना बनाई गई थी जिसको पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

नरेंद्र के हत्या के आरोप में अभी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम पवन धानुक, शिवम रावत जो की करहिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं वह एक आरोपी शिवराम रावत को भी गिरफ्तार किया है यह जिला दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया है । हत्या की साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग हैं और यह षड्यंत्र किसने रचा है पुलिस अभी इसकी विवेचना में लगी हुई है जिस पर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जैसे-जैसे मामले की परतें खुलती जाएंगी पुलिस उनका खुलासा करती जाएगी।  चूंकि मामला बहुत संवेदनशील है इसलिए पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article