मेघनगर एसडीएम ने नगर की तीन औद्योगिक इकाइयों पर की कार्यवाही | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर एसडीएम ने नगर की तीन औद्योगिक इकाइयों पर की कार्यवाही | New India Times

कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्री मुकेश सोनी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर स्थित तीन प्रमुख रासायनिक फैक्ट्रीयों जिनमें राठौर फार्मा केमिकल, ट्रेंड केमिकल एवं मेघनगर ऑर्गेनिक्स पर कार्यवाही करते हुए ताला लगा दिया। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार की जा रही जल प्रदूषण की शिकायत के तहत यह कार्यवाही की गई।

मेघनगर एसडीएम ने नगर की तीन औद्योगिक इकाइयों पर की कार्यवाही | New India Times

क्षेत्र में इकाइयों से केमिकल एवं दुर्गंध युक्त लाल पानी का रिसाव लगातार इन फैक्ट्री से होता रहता है जो यहां के प्रमुख नालों से जाते हुए अनास नदी में भी जा मिलता था वहां से पेयजल के रूप में पानी का उपयोग मेघनगर वासियों द्वारा किया जाता है। चेतावनी के बाद भी इनके द्वारा प्रदूषित पानी का प्रवाह बंद नहीं किए जाने पर उक्त कार्यवाही एसडीएम द्वारा की गई। उक्त फैक्ट्रियों के विरुद्ध पहले से ही अनुविभागीय न्यायालय में पब्लिक न्यूसेंस संबंधी प्रकरण चल रहे है।

By nit