जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

छोला थाना के सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह दांगी को 10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। शिकायत का मामला निपटाने के एवज़ में मांगी थी 50,000 की रिश्वत।
फरियादी ने लोकायुक्त एसपी भोपाल से 8 फरवरी को इसकी शिकायत की थी। वही आज 10,000 लेते सहायक उप निरीक्षक को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम का नेतृत्व डीएसपी संजय शुक्ला द्वारा किया गया। टीम में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक संदीप, अवध शामिल है।
