मेघनगर विकासखंड के तीन कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन, राज्य स्तर पर करेंगे अपनी कला का धुंआधार प्रदर्शन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड के तीन कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन, राज्य स्तर पर करेंगे अपनी कला का धुंआधार प्रदर्शन | New India Times

इन्दौर संभाग स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में बालक विजेता रहे एवं बालिका उपविजेता रही झाबुआ जिले की टीम के जनरल मेनेजर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर पीटीआई जोसफ मावी के मार्गदर्शन में अपनी कला का प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की है।

मेघनगर ब्लॉक से तीन कबड्डी खिलाड़ियों का विभागीय राज्य स्तरीय चयन हुआ है

झाबुआ जिले की कबड्डी टीम के 4 खिलाड़ी एवं कप्तान के रूप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर की कु, सारा जग्गु भुरिया का काफी अच्छा प्रर्दशन रहा व जिले की टीम फाइनल में उप विजेता रही। मेघनगर ब्लाक से तीन कबड्डी बालिका खिलाड़ियों का चयन दो चैनपुरा हाई स्कूल एवं कन्या शाला मेघनगर खिलाड़ी छात्र एवं खिलाड़ी बालक कबड्डी शासकीय विद्यालय नौगांव से चयन हुआ है।

मेघनगर की कु, सारा पिता जग्गु भुरिया कु दिपीका पिता मुकेश कु, विध्या हेमचन्द हाई स्कूल चेनपुरा का चयन राज्य स्तर के लिए दिनांक 12/12/2023 को राज्य स्तर के लिए कबड्डी खेलने जाएंगे।

सहायक आयुक्त झाबुआ श्रीमती निशा मेहरा खंड शिक्षा अधिकारी मेघनगर गणपत सिंह देवहरे, व समस्त पीटी आई जन एवं पालक गण, अलिराजपुर भूपेंद्र बघेल, ओबर सिंह डावर, पंछी सिंह स्केल, संगीता भावसार, पिकेश वर्मा, झाबुआ पिटी आई कुलदीप धबाई,जिला किड़ा प्रभारी, पिटी आई लाल सिंह अनारे, अमजद खान, मनोज पाठक, योगेश गुप्ता, योगेश पुरोहीत, जगत शर्मा, कुलदिप झाला, सारा विजय जोशी, जोसफ मावी, पिटी आई राकेश भुरिया, आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.