अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल ज़िले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुऐ कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि जिला भोपाल अन्तर्गत शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने तथा तापमान में गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विधार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई/आई.सी.एस.ई आदि समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं प्रातः 9.00 बजे से पहले संचालित नहीं होगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

