जिलाधिकारी ने निर्वाचन क्षेत्र की स्थित से आयुक्त को कराया अवगत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने निर्वाचन क्षेत्र की स्थित से आयुक्त को कराया अवगत | New India Times

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की आयुक्त, रोल प्रेक्षक श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने शाहजहांपुर पहुंच कर कलेक्ट सभागार में बैठक की जिसमें जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने आयुक्त को अवगत कराया कि जनपद में कुल 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित है, जनपद में कुल 12 लाख 4551 पुरुष मतदाता तथा 1013494 महिला मतदाता एवं 179 तृतीय लिंग मतदाता हैं।

कुल 16990 दिव्यांग मतदाता भी हैं, कुल 2481 बूथ लेवल ऑफिसर्स कार्यरत हैं। आयुक्त को बताया कि जनपद का ई पी रेशियों 59.13% है। आयुक्त ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं के विषय में भी जानकारी ली गई। कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर्स की अनुपस्थिति के विषय में शिकायत की गई।
आयुक्त ने जिलाधिकारी को इस समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए, आयुक्त ने सभी पार्टियों को अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को शहरी क्षेत्र में वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने हिसाब से नवाचारों पर भी कार्य कर सकते हैं।
जनप्रतिनिधियों उन्होंने कहा कि ससमय वोट बनने में आपकी भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनपद स्तर पर स्वीप, दिव्यांग तथा थर्ड जेंडर आइकॉन नामित किए जाने की स्थिति के विषय में भी जानकारी ली।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची की एक हार्ड कॉपी तथा सॉफ्ट कॉपी आवश्यक रूप से उपलब्ध करा दी जाए। बैठक में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी तथा समस्त मान्यता प्राप्त पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article