वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मौक़े पर पहुंच कर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों मिठाई खिलाकर दीपावली की दी शुभकामनाएं | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मौक़े पर पहुंच कर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों मिठाई खिलाकर दीपावली की दी शुभकामनाएं | New India Times

दीपावली के महापर्व पर अपनी और अपनों की खुशी छोड़कर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे धौलपुर पुलिस के पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने स्वयं धौलपुर शहर में मौके पर पहुंच कर मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी जिला वासियों को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी है पुलिस अधीक्षक ने दीपावली की ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों के सम्बन्ध में कहा है कि हर किसी की इच्छा होती है कि वो त्यौहार अपने परिवार के साथ मिलकर मनाए लेकिन हमारे पुलिसकर्मी आम जनता की खुशी में खलल ना पड़े इसके लिए अपनी खुशी छोड़कर पूरी मुस्तैदी से त्यौहारों के दौरान ड्यूटी करते हैं उनके मन में कहीं ना कहीं एक कसक जरूर रहती है कि काश हम भी अपने परिवार के साथ ही दिवाली मना पाते इसलिए जिला पुलिस के मुखिया होने के नाते उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अपने मातहत पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली मनाने का फैसला किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिठाई देकर खुशी मनाई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर सुरेश सांखला सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article