गणेश उत्सव में मुस्लिम समुदाय की ओर गुलाब के फूल दे कर गणेश मंडलों का किया गया सत्कार | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़ (महाराष्ट्र), NIT; ​गणेश उत्सव में मुस्लिम समुदाय की ओर गुलाब के फूल दे कर गणेश मंडलों का किया गया सत्कार | New India Timesयवतमाल जिला के सबसे से संवेदनशील उमरखेड़ शहर में पिछले साल की घटना को देखते पुलिस प्रशासन तथा समुदाय व सामाजिक, राजनैतिक पक्षों के लोग इस बात से सावधान थे कि शहर में पिछले साल की तरह इस साल भी कोई जातीय दंगे का दाग शहर को ना लगे। ​गणेश उत्सव में मुस्लिम समुदाय की ओर गुलाब के फूल दे कर गणेश मंडलों का किया गया सत्कार | New India Timesउमरखेड़ शहर के जमा मस्जिद, मक्का मस्जिद, तातार शाह बाबा दरगाह के सामने से गुज़रने वाले किसान गणेश मंडल, मित्र गणेश मंडल, फ्रेंड्स गणेश मंडल, सुरणकार गणेश मंडल के सदस्यों को आतंकवाद जातिवाद विरोधी संघटना तथा जमा मस्जिद वार्ड नगरिक व नगर सेवक ने गुलाब के फूल दे कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन शांति का संदेश दिया। इस समय जमा मस्जिद वार्ड के लोकप्रिय नगर सेवक मुजीबुर्रहमान, सगिरुद्दीन काज़ी, शेख अन्सार, युवा समाजसेवक वसीम भाई, नप सदस्य सैय्यद अफसर, मिनजोद्दीन काज़ी, जुबेर लाला, हाजी इरशाद साहब, शेख लाल भाई, तमिज़ोद्दीन, यूसुफ जनाब, इंडियन मुस्लिम असोसिएशन के अध्यक्ष रहमत जागीरदार, सैय्यद मूसा, ताहिर शेख, अयाज़ बाबू मुजावर, सादिक ठेकेदार तथा सैंकड़ो नागरिक मवजोद थे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article