रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मेघनगर के अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर पर जलझूलनी ग्यारस पर अनेक आयोजन हुए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पर एकत्रित होना शुरू हो गये थे।

उत्साह के साथ भगवान की शोभायात्रा उत्सव समिति ने नगर के अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर से निकाली गई। उत्सव समिति के द्वारा भगवान को नए वस्त्र अर्पण किए गए भगवान का श्रंगार कर पालकी में बिठाया गया भगवान की शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण किया।
शोभा यात्रा में यह रहे आकर्षण का केंद्र भगवान श्री कृष्ण की पालकी शिव और नंदी की झांकी
शोभायात्रा में भगवान की पुजा पाठ कर दर्शन लाभ नागरिकों श्रद्धालुओं ने लिया। बैंड बाजे ढोल ताशों के साथ भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई।
अखाड़े के उस्तादों कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर हैरतअंगेज करतब दिखाये देर रात्रि तक चलता रहा शोभायात्रा का सिलसिला।

इनका रहा सराहनीय सहयोग शंकर मंदिर महंत 108 श्री बद्री दास महाराज, महंत बलराम महाराज, उत्सव समिति के अशोक बंधु, दिलीप देवाणा, रमेश केवट घोटा, राहुल अग्रवाल, लोकेंद्र केवट, विजेंद्र केवट, यशवंत देवाणा, राहुल केवट, मुन्ना भाई राव, मोहन प्रजापत, राहुल केवट, नितिन राव, चीनू देवाणा, निखील राव, आदि उपस्थित थे।
पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद था।
