मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वीर रेंगु कोरकु शासकीय महाविद्यालय में स्वीप के तहत चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। वहीं सेवा सदन महाविद्यालय में एम्बेसडर विद्यार्थियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मताधिकार के उपयोग का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। बैठक में माह सितम्बर में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु चर्चा भी की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article