मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

देश के सबसे पुराने खेल कबड्डी में आज भी गाँवों का ही दमखम और दबदबा है। मेरी कोशिश होगी कि हम हमारे मार्गदर्शक नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से क्षेत्र में खेल एकेडमी ला सके ताकि कबड्डी खोखो जैसे पारंपरिक खेलो के साथ साथ क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलो के लिए क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशा जा सके। विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरष्कृत करते हुए विधायक सुनील उइके ने यह बात कही। प्रतियोगिता के दौरान पुरुष तथा महिला वर्ग के सर्वश्रेष्ठ कबड्डी खिलाड़ियों मनोहर यदुवंशी प्रकाश यदुवंशी राधा दर्शमा और जागृति को पुरष्कृत करते हुए उन्होंने कहा कि कबड्डी दमखम बहादुरी के साथ साथ शारीरिक कौशल और रणनीतिक सोच की भावना को विकसित करने वाला पारम्परिक खेल है जो मनोरंजन के साथ शारीरिक व्यायाम में मदद करता है उन्होंने दर्शको और खिलाड़ियों और युवा एवं खेल विभाग से आह्वान किया कि ऐसे खेल आयोजन वर्ष में काम से कम तीन चार मर्तबा हो ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को मौका मिल सके।
खेल आयोजन मध्य प्रदेश शासन के खेल युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जुन्नारदेव के रेलवे मनोरंजन सदन मैदान पर किया गया था । प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 25 टीमों एवं महिला वर्ग से 9 टीमों ने भागीदारी दी ।पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला शहरी टीम कन्हान बजाज जुन्नारदेव और ग्रामीण टीम खजरी फूलसा के बीच हुआ । खजरी फूलसा के खिलाड़ियों ने 49 लेकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी वही कन्हान बजाज को अर्जित अंक 19 अंक पर संतोष करना पड़ा। 30 अंकों से खजरी फुलसा फाइनल विजेता रही । महिला वर्ग में ग्राम पंचायत मनकू घाटी एवं एकलव्य विद्यालय जुन्नारदेव के बीच फाइनल मैच खेला गया इसमें भी ग्रामीण क्षेत्र मनकू घाटी की बेटियों ने बाजी मारी। उनकी टीम ने 25 अंक हासिल किए विरोधी एकलव्य विद्यालय टीम महज 5 अंक ही हासिल कर सकी।
प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत कठोतिया पुरुष वर्ग में तीसरे मुकाम पर रही एवं महिला वर्ग में कन्या शिक्षा परिसर तीसरे स्थान पर रही । दोनों ही वर्ग के विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि विधायक सुनील उइके के हाथों ट्रॉफी एवं गोल्ड सिल्वर मेडल से नवाजा गया । तीसरे स्थान पर रही टीमों के खिलाड़ियों को ब्रांज मेडल दिए गए।
प्रतियोगिता में विधायक सुनील उईके के साथ अरुणेश जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, छोटू पाठक, विनोद निरापुरे, अनिल मिगलानी, उमेश बत्रा, अरुण साहू, सरपंच शंकर कुमरे, आहुती शर्मा, सलमा बेगम, अन्नू वानखेडे, नानेद्र महाराज, शैलेंद्र महाराज, उपेंद्र शर्मा, सुबोध राय, कैलाश पथरोड, जितेंद्र अग्रवाल, यशदीप साहू, प्रवीण बांगरे , जसवंत सिंह ठाकुर, अनंत बेनर्जी एवं खेल युवा कल्याण समन्वयक विभा तारण, संजय बामने, देवचंद सूर्यवंशी, प्रकाश डेहरिया सहित हजारों दर्शकों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता संचालन में खेल गुरु आर के बेग एवं अनुरोध शर्मा का योगदान रहा।
