मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत साईकिल रैली का हुआ आयोजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत साईकिल रैली का हुआ आयोजन | New India Times

शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में किया गया। साईकिल रैली महाविद्यालय से सिविल लाईन चौराहा तक सम्पन्न की गई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से नगर के नागरिकों को मतदान के प्रति जारूकता का संदेश दिया और अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जी.आर. चौहान ने रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आस-पड़ोस में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित करें।

इस अवसर पर डॉ. कलम सिंह डुडवे, एनएसएस अधिकारी शिवलाल अहिरवार, भगवत सिंह पटेल, धमेन्द्र अलावा, डॉ. आशीष कुमार जैन, डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, एनएसएस कैडेट राजा भटेले, आकाश पाण्डेय, अक्षय तिवारी, चंदन पटेल, छोटू गौंड़ सहित अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article