रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ इंदिरा चौक पर आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। सभी कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, राजीव गांधी अमर रहे, मां बेटे का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के उद्घोष लगाए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे ने उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्य कंप्यूटर क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलवाने का कार्य स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने किया।
इस अवसर पर अन्नी लाल विश्वकर्मा, राजेंद्र उईके, राजू सोलंकी,कादिर अली, लखन पण्डोल, सुल्तान कादरी, कांग्रेसी पार्षद गण, सहित सभी विंग्स पदाधिकारी उपस्थित रहे।
