25 अपहृत नाबालिग बच्चे जैसलमेर के रामदेव मेले से बरामद, बाल श्रमिक के रूप में करवाया जा रहा था काम | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​25 अपहृत नाबालिग बच्चे जैसलमेर के रामदेव मेले से बरामद, बाल श्रमिक के रूप में करवाया जा रहा था काम | New India Timesकई वर्षों व महीनों से अपने घरों से गायब 25 नाबालिग बाल श्रमिकों को राजस्थान की जैसलमेर पुलिस ने आजाद कराने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें भिण्ड जिला के 11 नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर के रामदेव मेला से 25 नाबालिग बच्चों को मुक्त करवाकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया और फिर चाइल्ड लाइन के वालेंटियर्स ने सभी बच्चों को उनके जिले के पुलिस के हवाले की। चाइल्ड लाइन के वालेंटियर्स ने 11 नाबालिग बच्चों को भिण्ड तक पहुंचाने का काम किया है।​राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर के रामदेव मेले से कुल 25 बच्चों को मुक्त कराया है जिसमें 11 भिंड के और शेष उत्तर प्रदेश के इटावा, आगरा इत्यादि नगरों के हैं। इन बच्चों को भी चाइल्ड लाइन की टीम के द्वारा उनके परिजनों तक पहुंचाया गया है। आज सिटी कोतवाली में राजस्थान चाइल्डलाइन की टीम इन बच्चों को लेकर पहुंची। यहां पर स्थानीय चाइल्डलाइन टीम ने इनका सहयोग किया और पूरी लिखा-पढ़ी के बाद इन बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।​
25 अपहृत नाबालिग बच्चे जैसलमेर के रामदेव मेले से बरामद, बाल श्रमिक के रूप में करवाया जा रहा था काम | New India Times

भिंड जिला के मुक्त बच्चों के नाम:-  नदीम, आमिर, वारिस, धर्मेंद्र, इमरान, आशीष, समीर, साबिर, निहाल, मुन्ना और अमन।

ये सभी बच्चे जिनकी उमर 14 साल से 18 साल के बीच है, ये भिण्ड नगर के विभिन्न कालोनियों के रहने वाले हैं, इन बच्चों में अधिक बच्चे मुस्लिम समुदाय से है, इन बच्चों के घर आने से इन सब के परिजन काफि खुश है और सब राजस्थान पुलिस और चाइल्ड लाइन को दिल से धन्यवाद और दुआएं दे रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article