मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर शहर में हो रहे जल भराव एवं बदहाल सड़कों की मरम्मत, सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों पर सांकेतिक बोर्ड लगाने के सम्बंध में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बुरहानपुर ने ज़िला कलेक्टर को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान अल्पसंख्यक नेता डॉ फ़रीद क़ाज़ी, अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष डॉ इमरान खान,प्रदेश महामंत्री डॉ हुमैर काज़ी, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ज़िया उल हक अंसारी, उपाध्यक्ष शब्बीर बैग, महामंत्री मुमताज ठेकेदार, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष शेख असगर, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नफीस खान, उपाध्यक्ष मुजीब उद्दीन जागीरदार, उपाध्यक्ष एहसान अंसारी, महामंत्री वाहिद मीर, महामंत्री सैय्यद रईस, महामंत्री शफीक अंजुम, प्रवक्ता ऊज़ेर नक्काश अंसारी, ज़ीशान अंसारी, हमीद जाफरी, फैज़ान उल्ला, यासीन अंसारी उपस्थित थे।
