ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोला शहर में आफताफा चौक, अकोट फाइल के समीप सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए यातायात पुलिस निरीक्षक विलास पाटील साहब ने खुद मौके पर पहुंचकर यातायात की कमान संभाली और सड़क को क्लियर करवाया।
अकोला शहर में सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम बढ़ता देख यातायात पुलिस निरीक्षक विलास पाटील साहब ने स्वयं मोर्चा संभाला।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर यातायात को व्यवस्थित किया और वाहनों की आवाजाही सुचारु कराने के लिए सड़क को क्लियर कराया।
विलास पाटील की कार्यशैली की खास बात यह रही कि केवल निर्देश देने के बजाय उन्होंने खुद सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभाली। उनकी मौजूदगी में ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया और वाहन चालकों को परेशानी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया।
अकोला शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मैदान में उतरकर काम करने वाले अधिकारी के रूप में विलास पाटील की सक्रियता चर्चा में है।
रोड का काम हो या ट्रैफिक जाम की स्थिति—समस्या सामने आते ही खुद कमान संभालकर रास्ता सुचारु कराने का प्रयास, यही अकोला यातायात पुलिस की कार्यशैली नजर आ रही है।

