मोदी सरकार के 9 सालः पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोदी सरकार के 9 सालः पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी | New India Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 30 मई 2023 से देशभर में महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। भाजपा ने अभियान के लिए तीन से चार लोकसभा क्षेत्रों का एक क्लस्टर गठित कर केंद्र सरकार के दिग्गज मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को उन क्लस्टर में प्रभारी नियुक्त कर उन्हें महाजनसंपर्क अभियान की कमान सौंपी है। तीन-चार लोकसभा क्षेत्रों का एक क्लस्टर बनाकर उनके प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) को राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जालोर एवं बाड़मेर लोकसभाओं के क्लस्टर की कमान मिली है। क्लस्टर के प्रभारी महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कराएंगे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि कहा कि बीते 9 सालों में भारत ने ‘‘पालिसी पैरालिसिस‘‘ से ‘‘डिसाइसिव पालिसी‘‘ और अर्थव्यवस्था में ‘‘फ्रेजाइल फाइव‘‘ से ‘‘टाप फाइव‘‘ की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘‘अपना परिवार अपना विकास‘‘ की नीति को दरकिनार कर ‘‘सबका साथ, सबका विकास‘‘ की कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। भारतीय जनता पार्टी इस अवसर को एक महोत्सव के रूप में मनाने रही है। पार्टी ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के पीएम मोदी के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने की योजना बनायी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 30 मई से 30 जून तक यह महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article