मदिरा दुकानों के पास आहतों को बंद कराने की कार्रवाई का कलेक्टर ने किया अवलोकन | New India Times

पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मदिरा दुकानों के पास आहतों को बंद कराने की कार्रवाई का कलेक्टर ने किया अवलोकन | New India Times

राज्य शासन द्वारा आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों के पास आहते बंद कराने के निर्णय का पालन ग्वालियर जिले में सख्ती के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने रविवार को शहर भ्रमण कर आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकानों के समीप स्थित बंद कराए आहतों का निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक आबकारी आयुक्त श्री संदीप शर्मा, नगर निगम उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता एवं आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने मदिरा दुकानों के समीप पूर्व में संचालित आहतों को शासन के निर्देशानुसार सख्ती से बंद कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मदिरा दुकानों के आस-पास कोई भी व्यक्ति मदिरापान न करे, यह भी सुनिश्चित कराने के निर्देश आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने सभी दुकानों पर बोर्ड लगाकर मदिरा दुकानों के आसपास शराब न पीने की वैधानिक सूचना भी प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.