देवरी नगर के पृथ्वी वार्ड में घर-घर पहुंच कर भराये जा रहे हैं लाडली बहना योजना के आवेदन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर के पृथ्वी वार्ड में घर-घर पहुंच कर भराये जा रहे हैं लाडली बहना योजना के आवेदन | New India Times

महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही हैं, इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना का शुभारंभ किया है।जिस के तहत महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं। लाडली बहना योजना को सफल बनाने के लिए देवरी नगर के वार्ड पार्षद श्रीमती वंदना सुनील रिछारिया लगातार वार्ड में शिविर के माध्यम के साथ घर घर पहुंच कर पात्र महिलाओं को चिन्हित कर आवेदन जमा कराने के कार्य में जुटे हुए हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े इसलिए घर घर पहुंच कर महिलाओं के आवेदन जमा कराए जा रहे हैं जिसके चलते आवेदन के कार्य में तेजी आई है। योजना के तहत लाभार्थियों महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article