मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के नेतृत्व में एवं बुरहानपुर उदय के संपादक बनवारी मेटकर की अध्यक्षता में संचालित पत्रकारों के संगठन राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में 13 पत्रकार और जुड़ गए हैं। सभी ने मोर्चा की रीति निति पर विश्वास जताया है। पत्रकार एवं प्रदेश महासचिव मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने नव प्रवेशित सदस्यों को मंगलवार की शाम 5:00 बजे पंडित माखनलाल चतुर्वेदी मीडिया हाउस शनवारा गेट बुरहानपुर में आयोजित एक सादे समारोह में माला पहनाकर स्वागत किया गया।प्रचार मंत्री प्रवीण चैधरी ने बताया राष्ट्रीय महानियंत्रक केसी यादव, प्रदेश अध्यक्ष गुरुसिंह दत्ता, प्रदेश महासचिव व मुख्यसंगठक मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला की सहमति से जिलाध्यक्ष बनवारी मेटकर ने सभी को सदस्यता दिलाई। पत्रकार सैयद हिफाज़त अली को जिला कार्यकारिणी में सह सचिव बनाया है।
हिंद न्यूज के शेख सोएब, क्रांति दूत के सोहेल अहमद, विनायक भारत के सोहेल खान, हिंदी न्यूज चैनल के राहिल हुसैन, नूर क्रांति के फ़ैजान अंसारी, फैसल समरोज और मो. तारीक, अग्नि मंथन सैयद जावेद, बुरहानपुर उदय से मो. इमरान साहब, इन्वेस्टिगेशन से जमील साहब, आगाज इंडिया से कन्हैया पाटिल, राष्ट्रीय आज कल से आमिर खान आदि ने सदस्यता ली। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अरमान व प्रवीण वाने, उपाध्यक्ष शकील खान, कलीम खान, महासचिव नौशाद नूर, कोषाध्यक्ष अनिल महाजन आदि मौजूद थे।
