1st मास्टर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों का पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी एवं श्री अतुल सिंह CSP मुरैना द्वारा किया गया स्वागत | New India Times

गुलशन परुथी, मुरैना/ग्वालियर (मप्र), NIT:

1st मास्टर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों का पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी एवं श्री अतुल सिंह CSP मुरैना द्वारा किया गया स्वागत | New India Times

मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 1st मास्टर्स राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप दिनांक 24/12/22 शनिवार को भोपाल में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं NYSF संयुक्त सचिव डॉ.श्री वेद प्रकाश शर्मा, IYA की चेयरमैन पुष्पाजलि शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अजय वक्तारिया जी, सचिव दिनेश ठाकुर जी, संयुक्त सचिव सचिन तिवारी जी, टेक्निकल सचिव वरुण कुशवाह जी, प्रदेश कार्यालय प्रमुख महेंद्र तिवारी, MYSA सचिव डॉ.जयकिशन शर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, कमलेश जैन, डॉ. प्रतिमा वशिष्ठ, आरती शर्मा एवं दीपाली जी उपस्थित रहे.. इस प्रतियोगिता में मुरैना जिले की रागिनी बंसल, अंजू गुप्ता, सुषमा श्रीवास्तव एवं नायला रुबी ने सहभागिता की..
यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में हुई
28 से 35 महिला /पुरुष
36 से 45 महिला /पुरुष
46 से 55 महिला /पुरुष
इस प्रतियोगिता में 36 से 45 आयु वर्ग में रागिनी बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 45 से 55 आयु वर्ग में अंजू गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह दोनों खिलाड़ी आगामी मास्टर्स राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता उदयपुर में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी…
मुरैना योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन संरक्षक श्री रवि गोयल, अध्यक्ष कृष्णा सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसीलदार वैसला, उपाध्यक्ष निधि गुप्ता, कोषाध्यक्ष आसाराम प्रजापति,MYA अध्यक्ष मीना गुप्ता सचिव एवं कोच योगाचार्य डॉ जय किशन शर्मा, योगेश बांदिल, संजू शर्मा, शीतल शर्मा धर्मेंद्र मंगल एवं समस्त योग खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article