सतीश कुमार, यमुना नगर (हरियाणा), NIT:

आज जगाधरी ग्राउंड में जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष मोसेस राणा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुशांत चौटाला के नेतृत्व में 9 दिसम्बर 2022 को भिवानी में रैली निकाली जाएगी. उन्होंने बताया कि 120 गाडी और 15 बस जगाधरी और जिला यमुनानगर से भिवानी जाएगी और
हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान जननायक जनता पार्टी के नगर निगम जिला पार्षद विजय सेठी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रविंद्र शर्मा ने कहा हम लोग वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए हैँ
और हम लोग और हमारी पार्टी आम जनता के लिए ही बानी हुई है और कोई भी नागरिक हमारे घर या ऑफिस में अपनी किसी भी समस्या को लेकर आता है तो उनको हम निराश नहीं भेजते बल्कि उनकी समस्यायों को दूर करने की कोशिश करते हैँ, हमारी पार्टी सब के लिए ही बानी है हमारा आवास 24 घंटे खुला रेहता है।
