सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन सोसाइटी का सम्मान समारोह इटवा नगर में हुआ सम्पन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन सोसाइटी का सम्मान समारोह इटवा नगर में हुआ सम्पन्न | New India Times

सिद्धार्थ नगर जिला के ब्लाक इटवा सभगार में सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्विद्यालय सिद्धार्थनगर के प्रोफेसर अरविंद कुमार मौर्य मौजूद रहे। संस्थापक अध्यक्ष डॉ तेजस यादव द्वारा सभी को मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालने के साथ सभी लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गई।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के हाथों डॉ संगीता, डॉ अश्विनी चौधरी को मेमोरियल अवार्ड के रूप में मोमेंटो, शाल व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि इस तरह का आयोजन बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल कैलाशी देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर मिला, बल्कि दूसरे लोगों को भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद अतिथियों सहित उपस्थित लोगों ने कैलाशी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित की।
संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. तेजस यादव ने कहा कि सोशल वेलफेयर फाउंडेशन अपने विभिन्न उद्यमों के माध्यम से पूरे भारत में सामाजिक कार्यों को करता आ रहा है। इस उपलब्धि में योगदान देने वालों एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए भी संगठन कृत संकल्पित है। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.