स्कूली बच्चों से भरी तूफान वाहन की कार से ज़ोरदार टक्कर, 17 मासूम बाल-बाल बचे | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्कूली बच्चों से भरी तूफान वाहन की कार से ज़ोरदार टक्कर, 17 मासूम बाल-बाल बचे | New India Times

तामिया रोड पर गारादेही टर्निंग के पास शनिवार को स्कूली बच्चों से भरी एक तेज रफ्तार ‘तूफान’ वाहन और फोर व्हीलर कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय तूफान वाहन में करीब 17 मासूम बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और कई बच्चे डर के कारण रोने लगे। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ बच्चों को हल्की चोटें आने की जानकारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर तूफान वाहन के आने के दौरान एक फोर व्हीलर चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

स्कूली बच्चों से भरी तूफान वाहन की कार से ज़ोरदार टक्कर, 17 मासूम बाल-बाल बचे | New India Times

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, चालक के नशे में होने की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट शिव अमरवंशी और आरक्षक महेश उईके ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू की।
हादसे के बाद अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे ऑटो, मैजिक, तूफान सहित अन्य वाहनों की परमिट, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की सघन जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.