मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत मध्य प्रदेश के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के मुख्य अतिथि में जिला अध्यक्ष बनवारी मेटकर के उपस्थित में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत मध्य प्रदेश इकाई बुरहानपुर जिले की कार्यकारिणी का गठन स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी मीडिया हाउस में शुक्रवार को किया गया। महानियंत्रक श्री केसी यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरु दत्ता की सहमति से मार्गदर्शक श्री अधिवक्ता दिलीप तायडे व अधिवक्ता मुजफ्फर मोहम्मद, जिला इकाई में अध्यक्ष बनवारी मेटकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण वाने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष कलीम खान, उपाध्यक्ष शकील खान, महासचिव नौशाद नूर, सचिव कमलेश महाजन, कोषाध्यक्ष अनिल महाजन, प्रचार मंत्री प्रवीण चौधरी की नियुक्ति की गई।
