मेघनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित | New India Times

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के नेतृत्व में शनिवार को मेघनगर में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिकारियों-कर्मचारियों, कृष्णा फॉसकेम लिमिटेड के कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कुल 80 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। कृष्णा फॉसकेम के प्रबंधक अनिल दुबे ने रक्तदान करने वाले कंपनी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किए।

मेघनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित | New India Times

शिविर को सफल बनाने में सीएमएचओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा, एसडीएम मेघनगर अवनधती प्रधान, डिप्टी कलेक्टर वैशाली सोलंकी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. के.एल. पाटीदार, बीएमओ मेघनगर डॉ. विनोद नायक, समाजसेवी अनिल दुबे एवं डॉ. किशोर नायक का विशेष सहयोग रहा।
शिविर के दौरान अभिषेक बिलवाल, बीईई, जामसिंह डामोर, प्रकाश अमलियार, वर्षा पचाया, अनिल भूरिया, आर्यन कामलिया, इशाक शेख, गुड्डू मेड़ा, लवलेश वर्मा, धुर्वेश तंवर, विनय पांचाल सहित अन्य सहयोगियों ने रक्त संग्रहण से संबंधित दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
इस अवसर पर एसडीएम अवनधती प्रधान एवं बीएमओ डॉ. विनोद नायक ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जो जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.