मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत दमुआ में कलेक्टर के निर्देशों के पालन में प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दमुआ के नायब तहसीलदार ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रामपुर की तरफ से आ रही अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया है।
कार्रवाई की मुसानी डूंगरिया क्षेत्र में नायब तहसीलदार धनराज पवार और स्थानीय पटवारी का सहयोग।
मामला: रामपुर की ओर से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाने की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया है। प्रशासन द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रेत तस्करों में मचा हड़कंप
प्रशासन की इस अचानक और कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध रेत तस्करों में हड़कंप का माहौल है। प्रशासन के इस रुख से साफ है कि भविष्य में भी अवैध परिवहन के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

