संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रवाना हुईं सीएम राइज कन्या विद्यालय की छात्राएं | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत पन्ना जिले के अमानगंज स्थित सीएम राइज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद विद्यालय की 14 सदस्यीय क्रिकेट टीम का चयन संभागीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
टीम रविवार को संभाग स्तरीय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छतरपुर जिले के बक्सवाहा के लिए रवाना हुई। पन्ना जिले से संभागीय स्तर के लिए चयनित होने वाली यह एकमात्र टीम अमानगंज की है।
रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का विश्वास जताया। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि छात्राएं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ अमानगंज और पन्ना जिले का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनीष रेजा, मंडल संगठन के उपाध्यक्ष एवं पत्रकार अमित द्विवेदी, पत्रकार संदीप तिवारी, खेलकूद प्रभारी आशीष खरे एवं शैलेंद्र तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.