ग्वालियर व्यापार मेले मे 17 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होगा राज्य स्तरीय दंगल | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर व्यापार मेले मे 17 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होगा राज्य स्तरीय दंगल | New India Times

व्यापार मेला मैदान में 17 से 23 दिसंबर के बीच राज्य स्तरीय दंगल मेला का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को मेला प्राधिकरण के कार्यालय में दंगल मेला समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार दंगल मेला सात दिन चलेगा। इसमें जिला स्तर के पहलवान से लेकर राज्य स्तरीय पहलवानों की कुश्ती आयोजित की जाएगी। प्रदेश के बाहर के पहलवानों को आमंत्रण नहीं दिया जाएगा। हालांकि दंगल के खर्च का प्रस्ताव जल्द ही समिति बनाकर मेला सचिव को सौंपेगी। इसके बाद प्राधिकरण के अध्यक्ष के अनुमोदन उपरांत फंड की उपलब्धता कराई जाएगी। अब गुरुवार को पशु मेला आयोजन समिति और प्रदर्शनी समिति की बैठक का आयोजित होगी। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि पशु मेला कब से लगाया जाएगा।

पहलवानों को भेजा जाएगा निमंत्रण

मेला प्राधिकरण सचिव निरंजन श्रीवास्तव का कहना है कि अब दंगल में जिला, संभाग और राज्य स्तरीय पहलवानों को निमंत्रण भेजा जाएगा। पहले जिला स्तरीय पहलवानों की कुश्ती आयोजित होगी। इसके बाद संभागीय और फिर राज्य स्तरीय पहलवान दंगल में अपने दाव आजमाएंगे। दंगल में पुरस्कार वितरण को लेकर अभी राशि तय नहीं हो सकी है, लेकिन इतना तय है कि दंगल मेला में नकद पुरस्कार दिया जााएगा। इधर हरिद्वार रेस्टोरेंट के संचालक मिंटू अग्रवाल का कहना है गुरुवार को टीम मेला पहुंच जाएगी। अगले दस दिन में तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और 14 दिसंबर से रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article