जहां रहता था गंदगी का अंबार अब वहां ले सकेंगे सुकून की सांस: नगर निगम बनवा रहा है सेल्फी प्वाइंट | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जहां रहता था गंदगी का अंबार अब वहां ले सकेंगे सुकून की सांस: नगर निगम बनवा रहा है सेल्फी प्वाइंट | New India Times

75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय अभियान की शुरुआत नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर क्षेत्र में अभियान चलाकर कूड़े के ढेरों को समाप्त किया जा रहा और उस स्थान का सौंदर्यकरण वॉल पेंटिंग कर सेल्फी प्वाइंट बनाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे सभी स्थानों का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया।

श्री शर्मा ने बताया कि शहर वासियों से अपील की जा रही है कि चिन्हित कूड़ा न फेंकर सुखा व गीला कूड़ा अपने घर पर रखें और नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहन गाड़ी को ही दें जिससे आस-पास सफाई दुरुस्त रह सके।

निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती रश्मि भारती, मुख्य अभियंता एस.के. अंबेडकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा आदि स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article