क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के बहाने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के बहाने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना तिलहर एवं नीरज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सर्विसलांस ने भोले भाले लोगों को क्रेडिट कार्ड एक्टिव करवाने के बहाने धोखा धड़ी कर अब तक लाखों रुपए की ठगी कर चुके शिवम गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

जनसेवा केंद्र संचालक सचिन गुप्ता निवासी बहादुरगंज चौपड़ा पर राइस मिल तिलहर से पूछताछ की तो शिवम गुप्ता का नाम प्रकाश में आया शिवम गुप्ता थाना तिलहर को गिरफ्तार किया जिसके कब ये से मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, तीन आधार कार्ड की फोटो कॉपी बरामद की पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय पहले QUESS CORPORATE PVT LTD के PAYROLE पर एसबीआई बैंक की कब चढ़ा शाखा पर लोगों के क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता था उसी दौरान उसने आसपास के बहुत से लोगों के क्रेडिट कार्ड बनवाए थे कम पढ़े लिखे लोगों का क्रेडिट कार्ड बनाता था उसको पहले ही बता देता था कि जब डाक से क्रेडिट कार्ड आपके घर आए तो उसे एक्टिवेट कराने के लिए अपना क्रेडिट कार्ड, अपना फोन लेकर मेरे पास चले आना, मैं उसे एक्टिवेट कर दूंगा उनके क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करके तथा उन्हीं के मोबाइल पर ओटीपी लेकर फर्जी आईडी पर लिए गए सिम नंबर से पेटीएम वॉलेट बनाकर अपने पड़ोस में रहने वाले सचिन गुप्ता की यूपीआईडी पैसे ट्रांसफर कर दिया करता था सचिन गुप्ता से जाकर नगर पैसे ले लेता था उसे कहेता था कि मेरे दोस्त ने पैसा भेजा है, थाना तिलहर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

संजीव कुमार भाजपाई एसपी ग्रामीण में बताया कि क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का एक मामला थाना तिलहर पर दर्ज हुआ था इस मामले में शिवम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया जिस के पास से दो मोबाइल, फोन तीन आधार, कार्ड की फोटो कापी बरामद किया है।
पूछताछ में शिवम गुप्ता ने बताया कि वह पहले एसबीआई में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता था और 100 से अधिक क्रेडिट कार्ड बनवा चुका है जो लोग कम पढ़े लिखे या कम जानकारी रखते थे उन लोगों को क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के बहाने बुलाता था और उनके मोबाइल फोन पर OTP आने के बाद फर्जी सिम से बनाए गए paytm वॉलेट पर पैसे ट्रांसफर कर दिया करता था एक बार में 4500 से 5000 रूपए करता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.