हमारी पुश्तैनी संपत्ति पर मीरा देवी की नियत खराब हो गई है वह उस पर कब्जा करना चाहती है: प्रतिमा सोनी व बहनें | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ,अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

हमारी पुश्तैनी संपत्ति पर मीरा देवी की नियत खराब हो गई है वह उस पर कब्जा करना चाहती है: प्रतिमा सोनी व बहनें | New India Times

प्रतिमा सोनी ने कहा कि एक कहावत तो आपने सुनी होगी, चोरी ऊपर से सीना जोरी। मीरा सोनी द्वारा अखबारों के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई जा रही है कि यह हमारा पुश्तैनी मकान है, प्रतिमा सोनी ने कहा कि पुलिस अधिकारी से लेकर राजस्व के अधिकारी भी जान रहे हैं कि पुश्तैनी मकान में हम चार बहनों का हिस्सा है, प्रतिमा सोनी ने कहा कि अगर हिस्सा नहीं होता तो हमारी एक बहन अपने हिस्से का बैनामा कैसे करती। आपको बताते चलें कि यह मामला काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी बहन सावित्री सोनी ने कहा कि मीरा सोनी के तांडव से हम डरने वाले नहीं हैं, हमारा कागज खा नहीं सकती, दूसरी तरफ मीरा सोनी के द्वारा बोला जा रहा है कि यह कागजात फर्जी हैं तो चारों बहनों ने कहा कि यह साबित कौन करेगा कि फर्जी हैं, हमारा हक हमें मिलना चाहिए। यह जलालपुर थाना क्षेत्र मोहल्ला पश्चिम तरफ गल्ला मंडी की घटना है जहां मीरा सोनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए चारों बहनों ने पुलिस अधीक्षक से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दोनों बहनें कुशंवता देवी, शकुंतला ने बताया कि मीरा सोनी जोर जबरदस्ती करके हमारी जायजा को हड़पना चाहती है मगर हम अपनी जायदाद नहीं देंगे। इनके द्वारा की गई हरकतों की कई ऐसी वीडियो कैमरे में कैद हुई हैं जोकि जनपद के उच्च अधिकारियों को साबित करने में काफी हैं कि महिला किस हद तक गुजर सकती है। चारों बहनों में एक बहन विधवा है, बहनों का कोई भाई ना रहने के कारण पिता स्वर्गीय शिव कुमार ने अपनी संपत्ति अपनी बेटियों के नाम पर वसीयत कर गए। मगर उस संपत्ति पर मीरा देवी की नियत खराब हो गई है और उसे कब्जा करना चाहती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.