इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ आर एस गर्ग की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ आर एस गर्ग की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन | New India Times

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा हाईवे आगजनी एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए जिले के पुलिस कर्मियों को फर्स्ट एड ट्रेंनिग दी जावेगी. संस्था की गुरुवार को जिला कार्यालय पर संस्था के चेयरमैन डॉ आर एस गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया. डॉ गर्ग ने कहा कि संस्था द्वारा मिशन जीवन रक्षक में हाईवे एवं प्राकृतिक आपदा आदि आकस्मिक दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए जिले के पुलिस कर्मी को फर्स्ट एड ट्रेंनिग में दक्ष किया जाएगा.
जिला उपाध्यक्ष माहिर हसन रिजवी, रोहिल सरीन, शैलेंद्र सिंह राणा एवं डॉ विमल गुप्ता ने मिशन जीवन रक्षक फर्स्ट एड की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की बात कही. संस्था के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किए गए मिशन जीवन रक्षक के तहत जिले के पुलिस कार्मिकों, 573 सरकारी स्कूलों के छात्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्काउट एन सी सी औधोगिक इकाईयों एवं स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं को जनहानि को रोकने के लिए शीघ्र फर्स्ट एड ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस अवसर पर सुनील गर्ग, मोमिन खान, नीरज हजेला, बी एस कम्ठान, नितिन मंगल, डॉ विनोद गर्ग आदि लोग मौजूद थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.