मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बोहरा समाज बुरहानपुर के प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह को भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर बोहरा समाज जनों के प्रतिनिधियों की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्हों ने बताया कि हमारे जिले के कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह जी ने करोना कॉल से लेकर आज तक अनेक ऐतिहासिक काम किए हैं उनके द्वारा किए गए काम अब इतिहास का हिस्सा बन गए हैं। हमारे देश के महामहिम राष्ट्रपति ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कलेक्टर प्रवीण सिंह के उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें दिल्ली बुलाकर एक गरिमामय कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया है, जो हमारे लिए और हमारे जिले के लिए गौरव की बात है। बुरहानपुर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की उपलब्धियां हमारे प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श के रूप में अपनाई जा रही हैं, इससे आपकी कार्यकुशलता का पता चलता है। बोहरा समाज की तरफ से डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के प्रतिनिधि बुरहानपुर शहर आमिल शेख सैफुद्दीन अमरावती वाला की सदारत में बुरहानपुर एवं बोहरा समाज के अंतर्गत संचालित समस्त शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन अंजुमन जकवी हवेली आदि की ओर से कलेक्टर प्रवीण सिंह को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शहर आमिल शेख सैफुद्दीन द्वारा कलेक्टर साहब को शाल श्रीफल से स्वागत करते हुए उनके उज्जवल एवं स्वर्णिम मंगलमय भविष्य की कामना की है। मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि समस्त बोहरा समाज एवं बोहरा समाज के अंतर्गत संचालित संगठन के समस्त पदाधिकारी गण ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की वह आपको सदा उन्नति के शिखर पर पहुंचाऐ और आप प्रदेश की, देश की, समाज की सेवा करते रहें। इस अवसर पर शेख अब्दुल कयूम इस्माईल भाई सुरूरी, मुल्ला जफर हुसैन खानबहादुर, शेख मोइज हुसैन, मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, शेख शाकिर भाई लुकमानजी, अली असगर मॉडर्न, हुजैफा भाई अंडे वाला, मुल्ला मनसूर सेवक, मोहम्मद भाई भट्टी वाला, रिजवान अब्बास सहित समाज के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मर्चेंट ने किया। आभार तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने व्यक्त किया।
