दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हुई थी हत्या, एक करोड़ रुपये मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की परिवार ने की मांग | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हुई थी हत्या, एक करोड़ रुपये मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की परिवार ने की मांग | New India Times

बीते दिन करीब शाम 6 बजे दो सगी बहनों के गन्ने के खेत में शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मां का आरोप था कि दोनों बेटियों को घर से अगवाकर कर रेप के बाद मर्डर कर पेड़ से लटकाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया, जांच के लिए पहुंचे एसपी खीरी संजीव सुमन व कई थानों की फोर्स को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा, वहीं एसपी खीरी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे तो ग्रामीणों से नोक झोंक भी हुई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि रातों रात आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को भेज गया, आईजी रात भर गांव में ही डेरा जमाई रहीं।

आईजी जोन लक्ष्मी सिंह व एसपी संजीव सुमन करीब पंद्रह घंटे बाद एसपी खीरी संजीव सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि परिवार ने छोटू व तीन अज्ञात लोगों के नाम तहरीर दिया है। नामजद आरोपी छोटू गांव के पड़ोस में रहने वाला है। जांच के बाद तीन अज्ञात लोगों के नाम सामने आए ये तीनों जुनैद, सुहैल, हाफिजुर रहमान है। इन लोगों के बीच दोस्ती थी, सुहेल और हफीजुर्रहमान को रात में गिरफ्तार किया गया था। जुनैद अभी थोड़ी देर पहले गिरफ्तार किया गया है. जुनैद के पैर में गोली लगी है। छोटू ने ही तीन युवकों सुहैल, हफीजुर्रहमान, जुनैद से लड़कियों से दोस्ती कराई थी। बुधवार दोपहर के वक्त तीनों बाइक से गांव आये थे लड़कियों को बहलाकर पहले खेत में ले गए और उनकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाए. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब लड़कियां शादी के लिए अड़ गईं तो गुस्से में आकर उनका गला दबाकर हत्या कर पेड़ से लटका दिया, उसके बाद करीमुद्दीन उर्फ डीडी, आरिफ को फोन कर बुलाया, यह सभी लड़के लालपुर के रहने वाले हैं।
परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया और वीडियोग्राफी कराई गई है, पोस्टमार्टम के दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दोनों लड़कियों के शव अब अंतिम संस्कार के लिए गांव में पहुंचाया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पहले गला दबाकर दोनों बहनों की हत्या की गई फिर फंदे से शव लटकाया गया।

दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हुई थी हत्या, एक करोड़ रुपये मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की परिवार ने की मांग | New India Times

वारदात के बाद कौन आरोपी कहाँ गया, किस तरह पुलिस से बचने की कोशिश की
बुधवार शाम 4:00 बजे करीब तीनों आरोपी घर के बाहर से दोनों लड़कियों को बाइक पर ले गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच बजे करीब इन लड़कियों का रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई, बाद में पांच लोगों द्वारा मिलकर दोनों शवों को पेड़ से लटका दिया गया ताकि लोग इसे सुसाइड समझें, हत्या के बाद ये युवक मौके से फरार हो गए।

क्षेत्र में दलित समाज की दो सगी बहनों की हत्या मामले में आवाज उठाने पर पत्रकार के साथ पुलिस ने की बदसलूकी

समाज के एक पत्रकार ने अपनीं आवाज उठानी चाही तो सुर्खियों में रहे निघासन कोतवाल ने पत्रकार को खदेड़ा व सीओ ने दबाया गर्दन, गर्दन में आये निशान और जबरन उठा कर कोतवाली ले जाने का वीडियो हुआ वायरल। पहले भी विवादों में रह चुका है थाना निघासन।

परिवार के सदस्यों ने की सरकारी नौकरी व एक करोड़ रूपये मुआवजे की मांग

परिवार की मांग है कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी योग्यता अनुसार व एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। अधिकारियों ने परिवार की कुछ शर्तों के साथ परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए जिसके बाद अंतिम संस्कार कल ही कर दिया गया।

By nit