कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेवी शालिनी शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेवी शालिनी शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क | New India Times

शालिनी शर्मा कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेवी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव कोलारी बदरका मुसलपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. शालिनी शर्मा ने सभी लोगों को संबोधित किया और भविष्य में उनके द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों को बताया. शालिनी शर्मा ने बताया कि समाज में व्यापक सुधार के लिए क्या-क्या कार्य किए जाने चाहिए उस पर बल दिया और कहा कि मैं पूरे तरीके से नारी उत्थान और बालक बालिकाओं की शिक्षा के लिए जो भी मेरे लायक कार्य होगा मैं करूंगी मुझे आपका सहयोग चाहिए जिससे आप लोगों के बच्चों का शिक्षा द्वारा भला हो सके क्योंकि जागरूक इंसान ही सही तरह से सही दिशा में कार्य करता है और दूसरों का दुख दर्द समझता है. जब आप लोग शिक्षित होंगे तब ही आप लोगों का पूरी तरह से विकास होगा. शालिनी शर्मा की बात सुनकर ग्रामीण वासियों ने तालियों से स्वागत किया और शुक्रिया भी अदा किया. इस अवसर पर शालिनी शर्मा के कार्यकर्ता राजा खान, दीपक शर्मा, विद्याधर पांडेय, मुन्ना खान, फैजान खान, विनोद दुष्यंत आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.