स्वराज अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्योति मंदिर मोती बाग चौक से अमर जवान ज्योति यात्रा निकलकर लालबाग परिसर में हुआ संपन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

स्वराज अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्योति मंदिर मोती बाग चौक से अमर जवान ज्योति यात्रा निकलकर लालबाग परिसर में हुआ संपन्न | New India Times

स्वराज अमृत महोत्सव समिति के तत्वाधान में सोमवार शाम स्वराज अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्योति मंदिर मोती बाग चौक से अमर जवान ज्योति यात्रा निकलकर लालबाग परिसर संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक समाज जन शामिल हुए. मातृशक्ति हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत भारत माता की जय के उद्घोष के साथ चल रहे थे। यात्रा के दौरान क्रांतिकारी वीर सपूतों की टोली चल रही थी। अमर जवान ज्योति यात्रा साय 6 बजे ज्योति मंदिर मोतीबाग चौक से प्रारंभ कर राजवाड़ा, आनंद चौपाटी, धानमंडी, मोहन टाकीज चौराहा, लालबाग़ बलिदान ज्योति स्थल लालबाग़ पर श्रद्धांजलि के उपरांत समापन हुआ।

स्वराज अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्योति मंदिर मोती बाग चौक से अमर जवान ज्योति यात्रा निकलकर लालबाग परिसर में हुआ संपन्न | New India Times

इस अवसर पर स्वराज अमृत महोत्सव जो 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ चलेगा उसके लिए समिति के सहसंयोजक अर्पित पुजारी ने स्वराज अमृत महोत्सव अभियान हेतु एक समिति की घोषणा की जिसमें राहुल अग्रवाल -संयोजक, केतन बोड़नै सह संयोजक, परिणय अग्रवाल -कोषाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी मीडिया प्रभारी, सदस्य अतुल कालभवर, पराग भोंसले, जसप्रीत सिंह सलूजा व संतोष जोशी नियुक्त किये गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.