भिंड जिले की फिजा खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड(मध्यप्रदेश ), NIT; ​भिंड जिले की फिजा खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह | New India Times भिंड जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह ने कार्यभार संभालने के पूरे जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त व दुरूस्त कर दिया है। उन्होंने जिले में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है जिससे पूर्व पुलिस अधिक्षक नवनीत भसीन के तबादले से चिंतित जिले की जनता ने राहत की सांस ली है।जिले में फिर से अमन-चैन कायम होने लगा है। जनता की सुरक्षा की खातिर पुलिस अधीक्षक ने भिंड शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टुकडियां तैनात कर कडी निगरानी करवा रहे हैं। जिससे बाहरी और शहरी गुंडो और मवालियों में हडकंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली मधुर और एक अच्छे पुलिस अधिकारी की है। जनता के पीड़ित व्यक्तियों के लिए उनके आफिस के दरवाजे सदेव खुले रहते हैं। महिलाओं की सुरक्षा की खातिर पुलिस अधीक्षक महोदय सदेव से प्रयत्नशील रहें हैं। कानून के मुताबिक पुलिस अपना कार्य सुचारु रूप से कर रही है। कानून का दुरुपयोग और उलंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने जिले की जनता से आव्हान किया है कि आपके परिवार में और रिश्तेदारों में, मित्रों में कोई भी व्यक्ति फरार हो या उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ हो तो वह व्यक्ति मेरे समक्ष या संबंधित थानें में जाकर हाजिर हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को पुलिस से असुविधा हो तो वह माननीय न्यायालय में भी हाजिर हो सकता है। भिंड जिले में अमन-चैन कायम करने के लिए जनता पुलिस का सहयोग करें।

By nit