आखिर कांग्रेस में ऐसा क्या हो रहा है जिससे भाजपा में जा रहे वरिष्ठ नेता.. | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आखिर कांग्रेस में ऐसा क्या हो रहा है जिससे भाजपा में जा रहे वरिष्ठ नेता.. | New India Times

विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के भीतर का असंतोष पंचायत चुनाव के समय सामने आने लगा है। संगठन से लंबी नाराजगी के चलते कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशीष ठाकुर ग्रामीण अन्य वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के
ढाकरवाड़ी एवं नागदेव निमोटी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रतिनिधि दौलत सिंह ठाकुर एवं कांग्रेसी नेता नेमीचंद कहार ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. दोनों नेताओं ने कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं खास कर विधायक एवं कांग्रेस के पर्यवेक्षक ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की जा रही लगातार उपेक्षा के चलते कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी में आए। इस दौरान नये सदस्यों को पार्टी का भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article