हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया ने पत्नी भावना की गोली मारकर हत्या कर दी और घटनास्थल से भाग निकला। सोमवार की सुबह ठाठीपुर पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर में रहने वाले ऋषभ भदौरिया ने पत्नी भावना को गोली मार दी है। एफएसएल की टीम को जांच के लिये बुलाया गया है। शुरूआती जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। ऋषम भदौरिया आदतन अपराधी बताया जा रहा है। अभी हाल ही में जानकारी के अनुसार आरोपी क्रेटा कार से फरार हो गया है। आपको बता दें कि ऋषभ 2 अप्रैल को हुई हिंसा में भी शामिल रहा था।
