जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

“पेड़ जब हवा में सांस लेते हैं तो हवा को और इसी तरह जल व मिट्टी को साफ करके पृथ्वी को रहने लायक बेहतर स्थान बनाते हैं। इसीलिये पेड़ों को हम अपना सच्चा और अच्छा दोस्त कह सकते हैं। हमारा हर तरह से ख्याल रखने वाले दोस्त पेड़ों की देखभाल की ज़िम्मेदारी भी हमारी ही है।” विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच उत्तर प्रदेश द्वारा नानपारा रोड स्थित ब्लिस रिसार्ट परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त अपर जिला जज एन.पी.एस. तोमर ने उक्त उदगार व्यक्त किए।

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नानपारा रोड स्थित ब्लिस रिसॉर्ट में सेवा निवृत्त अपर जिला जज एन.पी.एस. तोमर, संस्था के प्रबंधक श्री जगदीश केसरी व संस्था के संरक्षक डॉ गर्वित मल्होत्रा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। रोपित पेड़ों में नीम व आम के साथ अन्य प्रजातियों वृक्ष लगाए गए। लगाए गये सभी पेड़ों की देख-रेख का पूरा जिम्मा संरक्षक डॉ गर्वित मल्होत्रा ने लिया। इस दौरान संस्था की उपाध्यक्ष व नटराज इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती श्रद्धा पांडेय, कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार पांडेय, संस्था के सदस्यगण स्पर्श शुक्ल व सौरभ पांडेय तथा अन्य साथी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article