मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हापुड़ में पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को बॉयलर फटने से एक दर्दनाक बड़ा हादसा हुआ इसमें कई लोगों की मृत्यु हो गई. इस हादसे में मरने वाले 10 युवक जनपद शाहजहांपुर के थे.
कांट थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में आज हापुड़ की फैक्ट्री में हुए हादसे ने मृतकों के शव गांव में पहुंचे तो पूरा गांव मातम में बदल गया. मृतकों के शव गांव में पहुंचने की सूचना से आसपास के गांव के लोग भी भंडारी गांव के दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे।
उमेश प्रताप सिंह जिला अधिकारी, एस. आनंद पुलिस अधीक्षक मृतकों व घायलों के घर जाकर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
हापुड़ में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर बारूद में विस्फोट होने से शहजानपुर थाना क्षेत्र के बडेरी के 10 मजदूरों की हादसे में दुखद मृत्यु हो गई तथा अन्य बुरी तरह से आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
उमेश प्रताप सिंह जिला अधिकारी, एस, आनन्द पुलिस अधीक्षक, रामसेवक द्विवेदी अपर जिला प्रशासनिक अधिकारी, संजय कुमार एसपी सिटी व जिला स्तरीय अधिकारी भंडारी गांव पहुंचे यहां मृतकों व घायलों के परिजनों के दुख को साझा किया, उमेश प्रताप सिंह जिला अधिकारी ने कहा कि हापुड़ में हुई दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्यु हुई उन्हें मुख्यमंत्री परिवार सहायता योजना से ₹2 लाख मृतक के परिवार को सहायता राशि शासन की संस्तुति की जाएगी तथा जो लोग भूमिहीन है उनको आवास पट्टा और कृषक पता भी दिया जाएगा साथ ही अन्य योजनाओं से सहायता देकर अच्छादित किया जाएगा डीएम ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि वह गांव के बेरोजगार लोगों की सूची बनाकर दें जिससे कि यहां की फैक्ट्री एरिया में उनको समायोजित किया जा सके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार वालों के साथ जिला प्रशासन की संपूर्ण संवेदनाएं है वह उन्हें सरकार व प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी।
