आल इंडिया मजलिस इत्तहादुल मुस्लिमीन के राज्य स्तरीय कोर कमेटी की पहली मीटिंग हुई संपन्न, एडवोकेट जावेद खान को बनाया गया शेखावाटी व बीकाणा का प्रभारी | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

आल इंडिया मजलिस इत्तहादुल मुस्लिमीन के राज्य स्तरीय कोर कमेटी की पहली मीटिंग हुई संपन्न, एडवोकेट जावेद खान को बनाया गया शेखावाटी व बीकाणा का प्रभारी | New India Times

हाल ही में एआईएमआईएम मुखिया सांसद असदुद्दीन ओवैसी के जयपुर आकर छ सदस्यीय प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी के गठन की घोषणा के बाद आज कोर कमेटी की पहली मीटिंग संयोजक जमील खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूती व जिलेवार प्रभारी नियुक्त किये गये।
मीटिंग में कोर कमेटी संयोजक जमील खान ने राज्य में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की रूपरेखा के साथ साथ पार्टी की मज़बूती, अनुशासन, पार्टी हित के कार्यों, संगठन की मज़बूती, सदस्या अभियान आदि बातों पर ज़ोर देकर निर्णय लिये गये। सभी कोर कमेटी सदस्यों की मौजूदगी में एक एक्शन प्लान तैयार किया गया जिसमें सभी बातों को मद्देनज़र रखते हुए समस्त सदस्यों को ज़िले वार जिम्मेदारियां देकर प्रभारी बनाया गया जो जुलाई तक एक रिपोर्ट तैयार करेंगे.
मीटिंग में लिये गये निर्णय अनुसार एडवोकेट मुजाहिद अली नकवी को जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बाडमेर, जैसलमेर, इमरान खान को अलवर, भरतपुर, करोली, सवाईमाधोपुर, श्रीमती निदा हाशमी को राजस्थान महिला विंग का प्रभारी बनाया गया। काशिफ़ ज़ुबेरी को टोंक, कोटा, झालावाड़, बारां, भीलवाड़ा, एडवोकेट जावेद खान को सीकर, चूरू, झूंझुनू, नागौर, हनुमानगढ़ व बीकानेर का प्रभारी बनाया गया है। ज़मीनी स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने और सदस्यता अभियान को मज़बूती देंगे। सभी सदस्य अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे।
दो दिन पहले एआईएमआईएम के संयोजक बनाये गये जमील खान के भाई राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अकील अहमद का जयपुर से 600 किलोमीटर दूर आदिवासी क्षेत्र बांसवाड़ा तबादला करने की गूंज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तक भी पहुंची बताते हैं। जिन्होंने सरकार के इस कदम पर नराजगी जाहिर की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article